उदयपुर : पुलिस ने सुलझाई मोवनी हत्याकांड की गुत्थी, प्रेमी ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए की थी हत्या

By: Ankur Mon, 01 Mar 2021 12:40:29

उदयपुर : पुलिस ने सुलझाई मोवनी हत्याकांड की गुत्थी, प्रेमी ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए की थी हत्या

उदयपुर के लसाडिया थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली वारदात का खुलासा पुलिस ने किया हैं। बात कर रहे हैं मोवनी हत्याकांड मामले की जिसमें प्रेमी ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए प्रेमिका मोवनी की हत्या की थी। लसाडिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों जंगलों में एक क्षत-विक्षत कंकाल मिला था। जिसकी पहचान मोवनी के रूप में हुई थी। पुलिस ने मोवनी के पिता की रिपोर्ट के आधार पर शुरुआती जांच की और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भेरूलाल को गिरफ्तार किया। जिसने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। भेरूलाल ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर इसे अंजाम दिया।

शुरुआती जांच में भैरू लाल ने पुलिस को बताया कि से उसके संबंध के बारे में उसकी पत्नी और परिजनों को पता चल गया था। जिसके बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वही मोवनी भी उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। ऐसे में पत्नी और परिजनों को मनाने के लिए उसने मोवनी की हत्या की साजिश रची थी। जिसके तहत भेरूलाल 23 फरवरी को मोवनी को लसाडिया के जंगल में ले गया और गमछे से गला घोट उसकी हत्या कर गड्ढे में गाड़ दिया।

ये भी पढ़े :

# जयपुर : बदमाशों ने बनाया बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को निशाना, 10 लाख लूट लगाई आग

# सरदारशहर : ऐसी कैसी इज्जत जिसने बनाया हत्यारा, गिरफ्तार हुआ बहन को जिंदा जलाने वाला भाई

# जयपुर : सूने मकान के ताले तोड़ पड़ोसियों ने की चोरी, मां के देहांत पर परिवार गया था गांव

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com